डीग के मुकुट मुखारविंद मंदिर में हुरंगा महोत्सव और कवि सम्मेलन आयोजित
राजस्थान जन संपर्क सांस्कृतिक परिषद और श्री गिर्राज धरण सेवक दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकारों का सम्मान और पुस्तक विमोचन किया गया।

डीग - 25 फरवरी: डीग के पूँछरी का लौठा परिक्रमा मार्ग स्थित गिर्राज जी की तलहटी में मुकुट मुखारविंद मंदिर पर राजस्थान जन संपर्क सांस्कृतिक परिषद भरतपुर और श्री गिर्राज धरण सेवक दल के संयुक्त तत्वाधान में हुरंगा महोत्सव एवं ब्रज भाषा कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम साहित्यकार वेद प्रकाश शर्मा 'वेद' की अध्यक्षता एवं डॉ. मोहकम सिंह भरतपुर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कवि हरीशचंद्र 'हरि' की बृज वंदना से हुई।
मंदिर में अभिषेक और कवियों का स्वागत
सर्वप्रथम मुकुट मुखारबिन्द पर कवि और साहित्यकारों द्वारा मंदिर महंत मोती पुजारी के सानिध्य में गिर्राज जी का अभिषेक, श्रंगार और भोग लगाया गया। इस दौरान वरिष्ठ कवि और साहित्यकार हरीश चंद्र 'हरि' ब्रजनगर, अभिषेक अमर, चंद्रभान शर्मा 'चंचल' डीग, वीरेंद्र पाठक हाथरस, संजय एडवोकेट आगरा, रामेन्द्र ब्रजवासी व हरिओम हरि भरतपुर सहित सी.एस. कृष्णा भरतपुर और कवियित्री मौजूद रहीं जिनका परिषद द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।
ब्रज गीतों की गूंज और फूलों की होली
कवियों और साहित्यकारों ने बृज की राधा कृष्ण की होरी और बृजगीत गाकर बृजवासियों और परिक्रमार्थियों का मन मोह लिया। इस दौरान ढ़ोल नगाड़े की धुन पर फूलों व ग़ुलाल की होली खेली गयी। कार्यक्रम के दौरान कई साहित्यकार व कवियों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
सम्मान समारोह और पुरस्कार
इस दौरान वरिष्ठ कवि और साहित्यकार हरिशचंद्र 'हरि' को 'ललिता सखी सम्मान' से नवाजा गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने ब्रज संस्कृति और साहित्य के इस अनूठे संगम का भरपूर आनंद उठाया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
