डीग: तेलीपाड़ा हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित का संकल्प
डीग के तेलीपाड़ा में शिवाजी वस्ती समिति द्वारा आयोजित सम्मेलन में विभिन्न जातियों की विभूतियों का सम्मान और राष्ट्र निर्माण हेतु एकजुटता पर जोर दिया गया।

डीग के तेलीपाड़ा मोहल्ला में आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान मंचासीन अतिथि और उपस्थित जनसमूह राष्ट्रहित एवं सामाजिक एकता का संकल्प लेते हुए।
डीग, 4 फरवरी। शिवाजी वस्ती की आयोजन समिति द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन तेलीपाड़ा मोहल्ला में किया गया। इसमें बालकों के द्वारा बहुत ही प्रेरणादायी एवं मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
विभूतियों का सम्मानकार्यक्रम में सर्वजातियों के प्रमुख वंन्धुओं एवं मातृ शक्ति तथा सामाजिक जीवन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि का उद्बोधनकार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश गोयल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि:
"इस सम्मेलन से हम सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है कि हम जाति क्षेत्र के भेद से ऊपर उठकर वसुदेव कुटुंबकम की भावना को मजबूत करते हुए एवं भारतीय जीवन मूल्य संस्कारों और आचार, विचारों को समझना और अपने दैनिक जीवन में अपनाना है। हम देश के प्रति सम्मान और सामाजिक समरसता का भाव रखें।"अध्यक्षीय उद्बोधन एवं संकल्प
कार्यक्रम के अध्यक्ष लक्ष्मण मंदिर के महन्त पंडित मुरारी लाल जी पारासर ने संबोधित करते हुए कहा कि:
"हमें समाज को और राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए समरस, संगठित और सद्भाव पूर्ण समाज का निर्माण करना है, हमें अपने परिवार को संस्कार, संवाद और संस्कृति मूलक जीवन से जोड़ना है। मजबूत परिवार ही मजबूत समाज की नींव होता है, इसके साथ ही जल, जंगल, जमीन और जीवन की रक्षा करना, पेड़ लगाना, जल बचाना, और प्रकृति के साथ चलना ही हमारा कर्तव्य है।"
इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि कर्तव्य को अधिकारों से पहले रखेंगे, कानून का सम्मान करेंगे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानेंगे, तभी समाज बदलेगा और राष्ट्र आगे बढ़ेगा।
संतों का सानिध्य और वर्तमान परिस्थितिकार्यक्रम में प्रमुख संत कृष्ण बाबा उड़िया आश्रम ने कहा कि:
"इस प्रकार के सम्मेलन समय-समय पर आयोजित करते रहने चाहिए, देश की वर्तमान परिस्थितियों के लिए यह बहुत आवश्यक है।"
जाति क्षेत्र के भेद से ऊपर उठकर वसुदेव कुटुंबकम की भावना को मजबूत करते हुए भारतीय जीवन मूल्य संस्कारों को अपनाना है।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थितिइस अवसर पर सेकड़ों संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:
- मुकेश राजपूत, कृष्ण बल्लभ शर्मा, कमलचंद शर्मा
- महावीर गुर्जर, अंजलि गांधी, बाबूलाल वर्मा
- गोपाल इंदौलिया, जसवंत भारती, जितेंद्र पाराशर

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
