डीग में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
बुर्जा विकास समिति द्वारा अखंड रामायण पाठ, अभिषेक और लक्ष्मण मंदिर से बुर्जा हनुमान मंदिर तक भव्य शोभायात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

डीग, 30 मार्च। डीग जिलें में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। बुर्जा विकास समिति से मिली जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
धार्मिक अनुष्ठान एवं अखंड रामायण पाठ
समिति के अनुसार "हनुमान जन्मोत्सव पर 2 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 8:00 बजे हनुमान जी का अभिषेक एवं अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा।" इसके पश्चात शाय 4:00 बजे भव्य फूल बंगला दर्शन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों की इसी श्रृंखला में 3 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे अखंड रामायण समापन, पूर्ण आहुति हवन एवं विशाल भंडारा आयोजित होगा।
ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर से भव्य शोभायात्रा
2 अप्रैल को हनुमान जी मानव सेवा समिति के सानिध्य में शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बुर्जा वाले हनुमान मंदिर पर जाकर सम्पन्न होगी। भक्तजनों द्वारा इस महोत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
