डीग जिले में शुक्रवार की शाम हुई बे मौसम तेज बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों की फसल को चौपट कर दिया है। सांवई, खेड़ा, कठेरा, कोरेर, घरवारी व सिनसिनी सहित दर्जनों गांवों में बारिश व ओलावृष्टि हुई है जिससे खेतों में पकी खड़ी करीब 80 से 85 प्रतिशत फसल चौपट हो गयी है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया नुकसान का जायजा

डीग जिला कलेक्टर मयंक मनीष के निर्देश पर तहसीलदार जुगिता मीणा ने फ़सल खराबे के क्षेत्रों में जाकर नष्ट हुई फसलों का मौका मुआयना किया और पटवारियों को नष्ट हुई फ़सल की गिरदावरी के मौके पर ही निर्देश दिए। तहसीलदार जुगिता मीणा ने बताया कि क्षेत्र में ओलावृष्टि व तेज बरसात से फसलों में काफी नुकसान है जिसकी जांच की जा रही है और पटवारियों को गिरदावरी के निर्देश दिए गए हैं तथा शीघ्र ही सरकार तक यह रिपोर्ट जिला कलेक्टर के माध्यम से भेज दी जाएगी।

किसानों का दर्द और मुआवजे की मांग

इधर तहसीलदार के पहुँचने पर किसान भावुक हो गए और रोते हुए अपना दुःख जाहिर करते हुए देखे गए किसान ने नष्ट हुई फ़सल के मुआवजे की मांग की। किसानों का कहना है कि बारिश व ओला वृष्टि से फसलों में 80 से 85% नुकसान हुआ है। वहीं किसानों ने बताया कि है कि विगत 3 वर्ष से फसल खराबे का मुआवजा उन्हें नहीं मिला है। वहीं किसानों कहना है मुख्यमंत्री गृह जिले के निवासी और एक किसान के बेटे हैं वह हमारा दुःख अच्छी तरह समझते हैं और नष्ट हुई फसल के शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story