डीग, 13 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित और संवेदनशील समाधान के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। इस क्रम में कुम्हेर और डीग उपखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में राजस्व, पंचायती राज और प्रशासनिक टीमों ने वर्षों से लंबित और विवादित मामलों का मौके पर ही विधिक निस्तारण किया है। तहसील कुम्हेर की ग्राम पंचायत उवार में स्थानीय निवासी हीरासिंह की खातेदारी भूमि की जमाबंदी में लंबे समय से दर्ज त्रुटियों को राजस्व टीम ने आवेदन की सूक्ष्मता से जांच कर दस्तावेजों के आधार पर मौके पर ही संशोधित कर दुरुस्त रिकॉर्ड सौंपा, जिससे उनकी भूमि को कानूनी मान्यता मिली और भविष्य के लिए पीढ़ीगत लाभ सुरक्षित हो गए हैं। इसी पंचायत में कृषि भूमि विभाजन को लेकर धर्मवीर और कांता के बीच वर्षों से चल रहे जटिल पारिवारिक विवाद का राजस्व अधिकारियों ने विधिक समझाइश और मध्यस्थता से समाधान कराया, जिससे दोनों पक्ष आपसी सहमति से भूमि बंटवारे के लिए राजी हो गए और उन्हें अदालती चक्करों व मानसिक तनाव से मुक्ति मिली।

राहत का यह सिलसिला ब्लॉक कुम्हेर की ग्राम पंचायत सोगर में भी देखने को मिला, जहां आवेदकों को उनके आवश्यक दस्तावेजों के लिए तत्काल राहत दी गई। शिविर में प्रमोद और उनकी पत्नी ज्योति कुमारी को पूर्व में किए गए आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आधिकारिक विवाह प्रमाण पत्र मौके पर ही तैयार कर सुपुर्द किया गया। साथ ही, पट्टे के अभाव में प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य राजकीय सुविधाओं से वंचित जमुना देवी पत्नी पप्पू को पंचायती राज विभाग द्वारा आबादी भूमि के नियमन के तहत आवासीय पट्टा वितरित किया गया, जिससे उनके परिवार का आशियाना बनाने का सपना साकार हुआ।

प्रशासन की त्वरित कार्यवाही की मिसाल ग्राम पंचायत निगोही में भी देखी गई। वहां स्वर्गीय भगवान सिंह पुत्र झम्मन सिंह के निधन के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र न बन पाने से उनके परिजन बैंक, पेंशन और उत्तराधिकार जैसे कार्यों के लिए भटक रहे थे, जिन्हें प्रशासन ने विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर मौके पर ही प्रमाण पत्र सौंपा। इसी शिविर में ग्राम अड़ावली निवासी आज़ाद पुत्र खेमचंद को आवासीय भूमि का मालिकाना हक देते हुए पट्टा जारी किया गया, जिससे उनके मकान निर्माण की राह आसान हो गई। शिविरों में बिना किसी प्रशासनिक अड़चन के मिली इन सफलताओं पर लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री राजस्थान और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनकल्याण के संकल्प को चरितार्थ करने वाली पहल बताया है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story