डीग के मुकन्दी सेवा सदन में निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर कल
लिबर्टी अस्पताल जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर हृदय, हड्डी और सामान्य रोगों की मुफ्त जांच कर दवाइयां वितरित करेंगे।

डीग 21 मार्च, लिबर्टी अस्पताल जयपुर एवं राजस्थान जन सांस्कृतिक परिषद जिला डीग के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन मुकन्दी सेवा सदन महलों के पास सिंह पोल गेट डीग में 22 मार्च रविवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक किया जाएगा। इस विशेष स्वास्थ्य सेवा अभियान के माध्यम से क्षेत्र के आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा।
विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल देगा सेवाएं
चिकित्सा शिविर में जयपुर के प्रतिष्ठित लिबर्टी अस्पताल से डॉ सिद्धार्थ गुप्ता जनरल सर्जरी (जनरल सर्जन), डॉ नीरज कुमार शर्मा हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ गौरव वैष्णव ऑर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी रोग एवं घुटना एवं कुल्हा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ) और डॉ संदीप महला हृदय रोग विशेषज्ञ आ रहे हैं। इनके साथ ही स्थानीय स्तर पर विख्यात डॉक्टर जितेंद्र फौजदार, डॉक्टर अंकिता जैन नेत्र रोग विशेषज्ञ और डॉ विजय राम मीणा दंत रोग विशेषज्ञ भी चिकित्सा शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।
निशुल्क जांच एवं दवाइयों की सुविधा
शिविर में डायबिटीज एवं हृदय की जांच एवं इ.सी.जी, बी.पी तथा किसी भी प्रकार की बीमारी से संबंधित दवाई भी मुफ्त में दी जाएगी। आयोजकों का मुख्य ध्येय जरूरतमंद मरीजों को एक ही छत के नीचे विभिन्न रोगों का परामर्श और आवश्यक जांचें उपलब्ध करवाना है।
परिषद के पदाधिकारियों का सक्रिय सहयोग
इस विशाल शिविर का आयोजन राजस्थान जन सांस्कृतिक परिषद जिला डीग के अध्यक्ष एवं पूर्व सीडीपीओ मोहन स्वरूप पाराशर, जिला संरक्षक सुरेश जग्गी, जिला संरक्षक उमेश पाराशर, जिला संरक्षक चंद्रशेखर मुद्गल, जिला उपाध्यक्ष मोहित जोशी खेड़ा एवं जिला महामंत्री नगेंद्र सिंह इंदौलिया एडवोकेट द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने हेतु गुरु दयाल कौशल, उमेश शर्मा और अन्य लोग भी शिविर में अपनी सक्रिय सेवाएं देंगे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
