डीग, 27 फरवरी। जिला मुख्यालय डीग में किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम दिलाने और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की माँग को लेकर राजेश पायलट किसान संगठन ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्टर डीग उत्सव कौशल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।

एमएसपी की कानूनी गारंटी और स्वामीनाथन रिपोर्ट की माँग

ज्ञापन में मुख्य रूप से केन्द्र सरकार से यह सिफारिशें करने की माँग की गई है कि राजस्थान के किसानों की समस्त फसलों पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार C2+50% फॉर्मूले के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी प्रदान की जाए। राजेश पायलट किसान संगठन के जिलाध्यक्ष डीग प्रताप सिंह नौगावां का कहना है कि "वर्ष 2014 से पूर्व किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का वादा किया गया था जो आज भी अधूरा है।"

बिचौलियों के शोषण और आर्थिक संकट पर प्रहार

संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि एमएसपी की कानूनी गारंटी न होने के कारण किसान खुले बाजार में बिचौलियों के हाथों शोषण का शिकार हो रहे हैं। लागत बढ़ने और फसलों के लाभकारी मूल्य न मिलने के कारण किसान आर्थिक संकट और कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। उनका मानना है कि एमएसपी पर कानून बनने से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा भी मजबूत होगी।

प्रदर्शन में शामिल मुख्य पदाधिकारी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विधि विभाग अशोक शर्मा, भगवान सिंह कोली, सुबान खान, मोहनश्याम गुर्जर, सुनील सैनी, गोपी गुर्जर, अंकित कोली, गोरधन सिंह, पिन्टू गुर्जर आदि संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story