डीग जिले की जनूथर तहसील के अंतर्गत आने वाले अन्नदाताओं पर कुदरत का कहर टूट पड़ा है। बेमौसम बरसात और भीषण ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के उचित मुआवजे की मांग को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा नाहरोली के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जनूथर तहसील कार्यालय पहुँचा। यहाँ किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपकर अपनी व्यथा प्रकट की और राहत की गुहार लगाई।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र में बीते 2 अप्रैल से निरंतर हो रही मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि ने गेहूं की तैयार खड़ी फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र के किसानों की आर्थिक कमर टूट गई है और उनके सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा ने सरकार से पुरजोर मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का अविलंब गिरदावरी सर्वे करवाया जाए ताकि वास्तविक नुकसान का आकलन हो सके। साथ ही, उन्होंने राहत कोष से तुरंत आर्थिक सहायता राशि जारी करने और बीमा कंपनियों के माध्यम से किसानों के फसल बीमा का त्वरित भुगतान सुनिश्चित कराने पर बल दिया है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर जनूथर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति और किसान उपस्थित रहे, जिनमें चंद्रपाल चौधरी, रुग्णफोजदार, रमेश नाहरोली, विश्वेंद्र सिंह, प्रेम दीवान, दिनेश दीवान, मोतीराम पाराशर, मोहन सिंह जाटव, दिनेश एडवोकेट, सुरेंद्र तेवतिया, रामजीलाल ठाकुर, कपिल मेंबर, राजदीवान, पुष्पेंद्र पाराशर, सतीश उपमन्यु, महेंद्र सिंह, रामसिंह, देवेंद्र समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय अन्नदाता मौजूद रहे। किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते उनकी सुध नहीं ली गई, तो वे अपने हक के लिए संघर्ष को और तेज करेंगे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story