डीग जिले में घरेलू रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति, कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त
जिला रसद अधिकारी ने कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष टीमें गठित कीं, उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर और ओटीपी आधारित पारदर्शी वितरण व्यवस्था लागू की।

डीग। 25 मार्च। जिले में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जा रही है और वर्तमान में भी इसमें किसी तरह का व्यवधान नहीं है। जिले में प्रतिदिन की मांग के अनुरूप रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है जिसकी नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। जिला प्रशासन वर्तमान हालात में रसोई गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और रिफलिंग की रोकथाम के लिए कडी निगरानी रख रहा है। डीग जिले में रसोई गैस आपूर्ति लगातार मिल रही है जिसे उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचाया जा रहा है।
दुरुपयोग रोकने हेतु टीमें गठित और सख्त निगरानी
घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए विशेष टीमें गठित कर कडी निगरानी रखी जा रही है। जिला सतर्कता समिति द्वारा कालाबाजारी और अबैध भंडारण रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि "किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न कराएं।" उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि आवश्यकता होने पर ही बुकिंग करें तथा निर्धारित समय पर होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर प्राप्त करें। यदि कही भी गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत हेतु जिला नियंत्रण कक्ष और बुकिंग नंबर जारी
गैस वितरण में अनियमितता की शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बर 05641-294005 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग निम्न दूरभाष नंबरों के माध्यम से भी कर सकते हैं: HPCL के लिए 7891033456, BPCL हेतु 1800224344/7710955555 एवं 8454955555।
पारदर्शिता के लिए OTP सत्यापन अनिवार्य
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि सभी गैस कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण शत-प्रतिशत OTP सत्यापन के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाए। IOCI सहित सभी वितरकों के लिए यह व्यवस्था अनिवार्य की गई है जिससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुरक्षित बनी रहे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
