डीग: चंबल परियोजना में धांधली और सड़क समस्या पर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्वेता यादव के नेतृत्व में मधुबना के ग्रामीणों ने अवैध जल कनेक्शन और क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर उपखंड अधिकारी को चेतावनी दी।

डीग उपखंड कार्यालय में सोमवार को चंबल परियोजना और सड़क की समस्याओं को लेकर एसडीएम मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंपती महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्वेता यादव और मधुबना के ग्रामीण।
डीग में 2 फरवरी को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता यादव के नेतृत्व में ग्राम मधुबना के ग्रामीणों द्वारा सोमवार को उपखंड अधिकारी डीग मुकेश चौधरी को ज्ञापन दिया गया।
चंबल परियोजना में धांधली और पानी का संकट
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम मधुबना में चंबल परियोजना के ठेकेदार द्वारा मिली भगत करके खाली खेतों में अवैध कनेक्शन कर दिए गए हैं। इसके परिणाम स्वरूप:
- आधे गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
- ग्रामीणों का कहना है कि "चंबल परियोजना के अधिकारियों द्वारा कई बार कहने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।"
जर्जर सड़क मार्ग की समस्या
इसी तरह ग्राम तमरेर से मधुबना गांव का रोड लगभग 20 वर्ष पूर्व बनी थी, परन्तु सार्वजनिक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी उक्त रोड की सार संभाल करने वाला कोई नहीं है।
- उक्त रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे ग्रामीणों को आने जाने में भारी परेशानी होती है।
- ग्रामीणों का कहना है कि चंबल परियोजना के अधिकारियों को कई बार कहने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।
आक्रोश और आंदोलन की चेतावनी
यदि दोनों समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा।
समस्या के चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव द्वारा कहा गया कि "यदि दोनों समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन धरना दिया जाएगा।"
ज्ञापन देने के दौरान मौजूद ग्रामीण
ज्ञापन देने के दौरान निम्नलिखित ग्रामीण मौजूद रहे:
- मिट्ठू सिंह, अजित सिंह, बलवीर सिंह
- ओमप्रकाश, नरेंद्र, मनीष, अनिल
- प्रकाश, बलदेव, राहुल, आदि

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
