डीग में दो दिवसीय विश्व विख्यात बृज होली महोत्सव का भव्य आगाज
पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस महोत्सव में स्थानीय प्रतियोगिताओं, लोक कलाओं और जल महल के रंगीन फव्वारों का पर्यटकों ने आनंद लिया।

डीग के जल महल परिसर में आयोजित बृज होली महोत्सव के दौरान अपनी कला का प्रदर्शन करते राजस्थानी लोक कलाकार और उपस्थित जिला प्रशासन के अधिकारी।
लोक संस्कृति का प्रदर्शन और प्रतियोगिताएं
यहाँ आयोजित बम पार्टी और ढोला गायन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा राजस्थानी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए लोक कलाओं का प्रदर्शन किया गया। बृज होली महोत्सव में पर्यटकों को स्थानीय कला, प्राचीन परंपरा और लोक उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। महल के राजभवन में विश्व प्रसिद्ध रंगीन फव्वारों ने अपनी इंद्रधनुषी छटा से देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया। शाम 7 बजे डीग महल परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश की सतरंगी लोक कलाओं का प्रदर्शन होगा। वहीं 27 फरवरी को कामां में पारंपरिक होली का उल्लास देखने को मिलेगा।विदेशी मेहमानों का उत्साह और प्रशासनिक उपस्थिति
जर्मनी से आये दम्पति ने डीग में आयोजित ब्रज होली महोत्सव व रंगीन फुब्बारों को देख बहुत खुश हुई। इस मौके पर जिला कलेक्टर भरतपुर कमर चौधरी, जिला कलेक्टर उत्सव कौशल, एडीएम रामकुमार डीग, महल प्रशासन के अधिकारी व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
