डीग में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया 90वां शिव जयंती महोत्सव
दिल्ली दरवाजा स्थित केंद्र पर पूर्व सीडीपीओ मोहन स्वरूप पाराशर की मौजूदगी में शिव ध्वज फहराया गया और आध्यात्मिक सत्र का आयोजन हुआ।

डीग के दिल्ली दरवाजा स्थित संस्थान में 90वें शिव जयंती महोत्सव के अवसर पर दीप प्रज्वलित करते मुख्य अतिथि मोहन स्वरूप पाराशर, ब्रह्माकुमारी उर्मिला, विजय बहन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जन
- मुख्य अतिथि: मोहन स्वरूप पाराशर (पूर्व सीडीपीओ)
- अंजू गुप्ता (पूर्व चेयरमैन)
- प्रेम शर्मा
- दाऊ दयाल जोशी
- रमेश भाई
- टिम्मी भाई
परमात्मा परिचय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी उर्मिला बहन ने परमात्मा का परिचय दिया तथा ब्रह्माकुमारी विजय बहन ने शिव संदेश का गीत सुनाया। उपस्थित अन्य भ्रातागण दीपक भाई, लक्ष्मण प्रसाद परचून, मनीष भाई, घनश्याम भाई, प्रीति गुप्ता एवं उमेश भाई सभी भाई-बहनों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किया तथा प्रसाद वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि का संबोधन
मोहन स्वरूप पाराशर ने परमपिता शिव के बारे में बताया तथा सभी को आध्यात्मिकता के ऊपर जोर दिया। उन्होंने कहा कि:
"भक्ति में ही शक्ति है।"
इस संस्था के अच्छे कार्यों के लिए उन्होंने ब्रह्माकुमारी उर्मिला तथा ब्रह्माकुमारी विजय एवं अन्य सभी को शिव जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
