शहर के गोवर्धन रोड स्थित एक निजी मैरिज होम में भाजपा शहर मंडल व भाजपा ग्रामीण मंडल का संयुक्त होली मिलन समारोह डीग - कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस दौरान फूलों की होली, ढोल नगाड़ा और काव्य पाठ का भी आयोजन किया गया। शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. शैलेश सिंह का माला दुपट्टा और सुगंधित चंदन लगाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र खंडेलवाल और ओमप्रकाश कौशिक सहित महिला कार्यकर्ता और भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी तथा आसपास के गाँवों की सरदारी मौजूद रही।

सरकार की विकास योजनाओं और सौगातों पर चर्चा

विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने सभी डीग जिले के सभी समाज के लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि "प्रदेश की भजनलाल सरकार ने बजट में डीग जिले को मिनी सचिवालय, हवाई पट्टी के विस्तार व रिंग रोड, जिला अस्पताल, सहित विकास की विभिन्न सौगातें दी हैं और आगे भी जिले के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी"। भजनलाल सरकार द्वारा डीग को दी गई मिनी सचिवालय और रिंग रोड जैसी सौगातें क्षेत्र के कायाकल्प में मील का पत्थर साबित होंगी।

कार्यकर्ताओं का उत्साह और गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस भव्य आयोजन के दौरान हर्षोल्लास का वातावरण रहा और शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. शैलेश सिंह का भव्य अभिनंदन किया। इस मौके पर ललित तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, राजेंद्र खंडेलवाल, अमरनाथ गुप्ता, गिरीश शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसे, खेमचंद कोली, पवन खंडेलवाल, नानक सांखला, गिरीश शर्मा, प्रीति गर्ग, अर्चना किराड़, भावना गधी, गौरव सोनी, दाऊ दयाल नसवारिया, जगदीश टकसालिया, सहित सैकड़ो की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता व शहरवासी मौजूद रहे। विधायक ने विश्वास दिलाया कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story