डीग और भरतपुर जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं, सरकारी नौकरी में नवचयनित युवाओं तथा सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों के सम्मान के लिए दक्ष प्रजापति बृज विकास सेवा समिति, तहसील-रारह द्वारा “द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन 24 मई 2026, रविवार को किया जाएगा। समारोह प्रातः 10 बजे से गिर्राज मैरिज गार्डन, रारह रेलवे पुल के पास, बुरावई रोड, रारह में आयोजित होगा।

समारोह में डीग और भरतपुर जिले के उन छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही वर्ष 2026 में सरकारी नौकरी में नवचयनित युवाओं तथा वर्ष 2026 में सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षित व्यक्तियों द्वारा बच्चों के लिए मोटिवेशन भाषण भी दिए जाएंगे, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा, प्रतिस्पर्धा और करियर निर्माण के प्रति प्रेरित किया जाएगा। आयोजन को समाज में शिक्षा और प्रतिभा प्रोत्साहन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता श्रीमान मदन प्रजापत उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. सियाराम जी, कुम्हेर, श्री महाराज सिंह जी, जिलाध्यक्ष प्रजापति बृज विकास सेवा समिति, डीग तथा श्री मोहन सिंह जी, सरपंच रारह द्वारा की जाएगी।

अति विशिष्ट अतिथियों में गंगाराम जी, प्रदेशाध्यक्ष श्री यादे शक्ति सेना, जयपुर, अमर सिंह प्रजापति जी, प्रदेश महासचिव ओ.बी.सी. विभाग कांग्रेस कमेटी, दौसा, संजय प्रजापति जी (पला वाले), फरीदाबाद उद्योगपति तथा रामनिवास प्रजापति जी (पला वाले), फरीदाबाद उद्योगपति शामिल रहेंगे।

दक्ष प्रजापति बृज विकास सेवा समिति की रारह तहसील कार्यकारिणी के तत्वावधान में आयोजित यह समारोह शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और प्रतिभाओं के सम्मान को नई दिशा देने वाला आयोजन माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं और विद्यार्थियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story