डीग: अऊ गांव में नवयुवकों ने राहगीरों के लिए लगाया वाटर कूलर
भीषण गर्मी और पेयजल संकट के बीच नवयुवक मंडल ने परस्पर सहयोग से डीग-भरतपुर रोड पर ठंडे पानी की व्यवस्था कर पेश की सेवा की मिसाल।

डीग-भरतपुर मार्ग स्थित सरकारी स्कूल के पास भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए नवयुवक मंडल द्वारा स्थापित किया गया नया वाटर कूलर।
डीग जिला में इन दिनों चारों ओर गर्मी की तपन है और लोग भीषण गर्मी से त्रस्त हैं। इसी के साथ जिले में पीने के पानी की समस्या भी बनी हुई है जहाँ लोग अपने स्तर पर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। इस कठिन समय में सामाजिक संस्थाएं भी सेवा के क्षेत्र में आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में डीग के गांव अऊ में नवयुवक मंडल द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी का डीग भरतपुर रोड स्थित सरकारी स्कूल के पास वाटर कूलर लगाया गया है।
परस्पर सहयोग से जल सेवा
नवयुवक मंडल ने परस्पर सहयोग राशि एकत्रित कर इस वाटर कूलर को स्थापित किया है। सेवा कार्य में जुटे नवयुवकों का कहना है कि "निस्वार्थ भाव से परमार्थ सेवा में ही परम सुख की प्राप्ति होती है।" गर्मी के मौसम में इस वाटर कूलर के ठंडे पानी से राहगीरों सहित स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान त्रिलोकी शर्मा, कृपाल ठाकुर, देवेंद्र कुमार, सुभाष शर्मा, कुशल कुमार सहित अन्य नवयुवक मौजूद रहे जिन्होंने इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
