डीग: पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर कार्यवाही के निर्देश
संभागीय अतिरिक्त निदेशक डॉ. खुशी राम मीणा ने भारत पशुधन ऐप पर शत-प्रतिशत टीकाकरण डेटा एंट्री और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

डीग में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय योजनाओं और भारत पशुधन ऐप पर डेटा इंद्राज की प्रगति के बारे में निर्देश देते डॉ. खुशी राम मीणा।
डीग में 9 फरवरी सोमवार को पशुपालन विभाग के संभागीय अतिरिक्त निदेशक भरतपुर डाक्टर खुशी राम मीणा के द्वारा जिला डीग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य और विजन
इस दौरान बैठक में डॉ. मीणा ने कहा कि:
"हमारा उद्देश्य राज्य, जनहित में विभागीय योजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करना व पशुपालक तक उन गतिविधियों को पहुंचना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
टीकाकरण और डिजिटल इंद्राज पर सख्त निर्देश
अतिरिक्त निदेशक ने एफएमडी (FMD) टीकाकरण को लेकर विशेष रूप से कड़ाई दिखाई:
- 100% टीकाकरण का इंद्राज भारत पशुधन अप पर किया जाना सुनिश्चित करें।
- इंद्राज न करने वाले कार्मिक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही निश्चित तौर पर की जाएगी।
विभागीय गतिविधियों की समीक्षा
डॉ. मीणा ने बैठक में निम्नलिखित तकनीकी और विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और उनका डेटा डिजिटल करने के निर्देश दिए:
- कृत्रिम गर्भाधान
- सेक्स सॉर्टेड सीमन
- टीकाकरण
- पशुओं का डाटा डिजिटलाइजेशन
उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सभी गतिविधियों का इंद्राज भारत पशुधन अप पर करना अनिवार्य है।
उपस्थिति
इस अवसर पर निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे:
- डॉ भावना यादव
- मनोज पाराशर
- नटवर सिंह

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
