डीग 30 मार्च। विद्या भारती संस्थान द्वारा संचालित बालिका उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर डीग में सम्मान समारोह मनाया गया। समाजसेवी मोहन स्वरूप पाराशर और सब इंस्पेक्टर मगतू राम द्वारा दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पधारे हुए सम्माननीय अतिथियों का परिचय विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने किया। सर्वप्रथम विद्यालय के कोषाध्यक्ष सौरभ जैन द्वारा साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया गया।

विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन एवं पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम में कक्षा अरुण से अष्टमी तक के अपनी कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में स्मृति भेंट कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन स्वरूप पाराशर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "हमें मन को मजबूत करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर रहना चाहिए।" इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरों पर अपनी उपलब्धि और सम्मान को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

निश्चित दिनचर्या और अनुशासन का महत्व

कार्यक्रम के अध्यक्ष जय भगवान सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य ने कहा कि "हम एक निश्चित दिनचर्या बनाकर अध्ययन करें तो निश्चित रूप से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।" समिति के कोषाध्यक्ष सौरभ जैन ने कार्यक्रम के अंत में सभी पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर कपूर चंद्र, सुभाष, राजीव गुप्ता, तेजस्वनी, बालस्वरूप, बालकिशन, छैलबिहारी गुप्ता, अशोक शर्मा, आशा शर्मा, बबीता, कीर्ति, दीप्ति, नताशा, श्री दत्त आदि उपस्थित रहे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story