दयाधाम सेवा संस्था ने पक्षियों के लिए लगाए 50 परिंडे, जल सेवा अभियान शुरू
भीषण गर्मी में बेजुबान जीवों के लिए दयाधाम सेवा संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर मटकों और पानी की टंकियों की व्यवस्था कर नियमित देखरेख का संकल्प लिया गया।

भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए दयाधाम सेवा संस्था की अध्यक्ष गरिमा तिवारी और अन्य सदस्य विभिन्न स्थानों पर परिंडे और पानी के पात्र लगाते हुए।
भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दयाधाम सेवा संस्था द्वारा बेजुबान पक्षियों एवं जीवों की सेवा हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस मानवीय पहल के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर लगभग 50 परिंडे लगाए गए तथा पक्षियों और जानवरों के लिए पानी की टंकियों के साथ-साथ मटकों की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर दयाधाम सेवा संस्था की अध्यक्ष गरिमा तिवारी ने कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। गर्मी के मौसम में बेजुबान जीवों के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी की जिम्मेदारी है। संस्था आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी।”
संस्था की ओर से यह भी बताया गया कि लगाए गए परिंदों, पानी की टंकियों एवं मटकों की नियमित देखरेख संस्था के सदस्यों द्वारा की जाएगी, ताकि भीषण गर्मी में किसी भी जीव को जल संकट का सामना न करना पड़े।
इस सेवा अभियान में नीतू शर्मा, विजयलक्ष्मी, अभिषेक जैन, सपना, मुकेश कुमार शर्मा, सुखवीर सिंह सोलंकी, सीमा गुप्ता, मीना गर्ग, नरेश कुमार शर्मा तथा सचिन खेमरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह अभियान न केवल पर्यावरणीय संतुलन और जीव-जंतुओं की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करता है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
