विनायक दल फाउंडेशन की एकता कोचिंग क्लासेज में सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता व सम्मान समारोह, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
डीग में विनायक दल फाउंडेशन की एकता कोचिंग क्लासेज द्वारा आयोजित सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रचना सिंह व बजरंग सिंह काचरेडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डीग, 10 नवंबर। विनायक दल फाउंडेशन द्वारा संचालित एकता कोचिंग क्लासेज में रविवार को भव्य सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हीं प्रतिभाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्र-छात्राओं की कला, मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें समाज की उभरती ऊर्जा बताया।
समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता मजदूर सेल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रचना सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह काचरेडा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सीडीपीओ मोहनस्वरूप पाराशर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में लखपत गुर्जर, उमेश पाराशर, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्वेता यादव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक सुनील चाहर महमदपुर ने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनु, अंजली और भावना ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान प्रांजलि फौजदार और तृतीय स्थान रूतबी सिंह को मिला। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन, पत्रकार, भामाशाह, समाजसेवी, खिलाड़ी तथा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भामाशाह मोहनस्वरूप पाराशर ने बच्चों को 11 जोड़ी कपड़े वितरित किए एवं प्रथम 15 बच्चों को पुरस्कार स्वरूप उपहार भेंट किए। सुनील चाहर ने घोषणा की कि निकट भविष्य में सर्व समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का भी भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन उमेश प्रजापति ने कुशलता से किया। समारोह में भारतीय जनता मजदूर सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गर्ग, भाजपा नेता खैमचंद कोली, नरेश फौजदार (महाराजा सूरजमल यूथ ब्रिगेड), भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति गर्ग, मोम्स ग्रुप की अध्यक्ष ललिता अग्रवाल, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कोली, पार्षद राहुल लवानियां, नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह, रतना गंगवाल, डॉ. शीताभ शर्मा, रश्मि, प्रभारी अनिल चौधरी, बबीता दलाल, निर्भय सिंह बडेसरा, निरपत फौजदार सहित पुलिस प्रशासन, पत्रकार व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम ने जहां स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, वहीं समाज में शिक्षा और संस्कृति के समन्वय का सशक्त संदेश भी दिया।
- विनायक दल फाउंडेशनएकता कोचिंग क्लासेजडीग समाचारसांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगितासम्मान समारोह डीगडॉ रचना सिंहबजरंग सिंह काचरेडामोहनस्वरूप पाराशरसुनील चाहरराजस्थान समाचारप्रतिभा सम्मानडीग इवेंट्सभरतपुर जिला खबरेंशिक्षा और संस्कृति कार्यक्रमEkta Coaching Classes DeegVinayak Dal FoundationRajasthan cultural eventDeeg newsBharatpur events

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
