भुसावर। राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने थाना परिसर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर साफ-सफाई का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और जनहितकारी वातावरण से जोड़ना रहा।

प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं जिला पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत खेड़ली मोड़ थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए व्यापक सफाई कार्य किया। थानाधिकारी राजेश कसाना ने बताया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ स्वच्छता और अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अभियान के दौरान थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई की गई और पुलिस स्टाफ को स्वच्छता के महत्व को लेकर संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर एएसआई जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल बृजभान सिंह, भूपेंद्र पूरन सिंह सहित कांस्टेबल योगेश कुमार, सुगढ़ सिंह, अमित कुमार और बबली सेनी मौजूद रहे।

स्वच्छता अभियान के माध्यम से पुलिस विभाग ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ परिवेश न केवल कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की नींव भी रखता है। इस पहल को स्थानीय स्तर पर सराहना मिली है और इसे जनजागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story