भरतपुर। जिले के युवा क्रिकेटर आशीष प्रजापत ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी टीम में चयन पाकर खेल जगत में अपनी पहचान बनाई है। बीसीसीआई द्वारा ग्वालियर, मध्य प्रदेश में 7 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में आशीष राजस्थान की 16 सदस्यीय टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि आशीष राइट-आर्म ऑफ़ स्पिनर और मिडल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस वर्ष आरसीए द्वारा आयोजित अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी और राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में कुल 18 विकेट लिए हैं, जबकि पिछले वर्ष उन्होंने 37 विकेट का कीर्तिमान स्थापित किया था। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राजस्थान की टीम में हुआ।

राजस्थान की टीम इस टूर्नामेंट में ओडिशा, पंजाब, पुडुचेरी, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसी प्रतिस्पर्धी टीमों से भिड़ेगी। प्रतियोगिता तीन दिवसीय लीग मैच प्रणाली पर आयोजित होगी और सभी मैच ग्वालियर में ही संपन्न होंगे। राजस्थान का पहला मुकाबला 7 दिसंबर को ओडिशा के खिलाफ निर्धारित है।

आशीष के चयन की खुशी में जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के कार्यालय में मिठाइयां वितरित की गई और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी और अन्य सदस्य नाहर सिंह, विनोद शर्मा, बीनू सिंह, राहुल लोहिया, त्रिलोकनाथ शर्मा, जितेंद्र गुर्जर वकील, मनीष भूरा वकील, पावन कौंतये वकील, उतम शर्मा वकील, अमित सिंह वकील, गिरीश वकील बहनेरा, प्रेम सिंह वकील, अवदेश खटाना, देवेंद्र सिंह, गौरव फ़ौजदार, देवेंद्र सिंह कालू, ज्ञानू जघीना, टीटू वकील, रूपेन्द्र मोहन, रवि शर्मा सहित जिला संघ के चयनकर्ता सूरज शर्मा, नरेश खत्री, प्रेम सिंह, लंकेश सियाराम, पंकज गोयल और वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चिनिया उपस्थित रहे।

यह उपलब्धि न केवल आशीष के व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भरतपुर जिले के क्रिकेट खेल को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित हुई है।

Mukesh Kumar, Bharatpur

Mukesh Kumar, Bharatpur

मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।

Next Story