राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पूर्वी राजस्थान के दूरस्थ क्षेत्रों के क्षेत्रीय विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा बिन्दु संख्या 26 के अनुसार बृज क्षेत्रीय विकास योजना प्रारम्भ की जा रही है। इस योजना में भरतपुर एवं डीग जिलों की 9 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों के 944 गांवों को शामिल किया गया है। हालांकि, भरतपुर जिले की भुसावर पंचायत समिति को पूरी तरह योजना से बाहर रखे जाने पर क्षेत्र में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

योजना के तहत भरतपुर जिले की सेवर, नदबई, बयाना, रूपवास एवं वैर पंचायत समितियों की 152 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है, लेकिन भुसावर पंचायत समिति को इसमें स्थान नहीं दिया गया। इसे लेकर क्षेत्रवासियों का कहना है कि भुसावर के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। इसी कारण क्षेत्र में व्यापक रोष व्याप्त है और लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भुसावर को बृज क्षेत्रीय विकास योजना में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

इस मामले के सामने आने के बाद पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सांसद भजनलाल जाटव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भुसावर को बृज क्षेत्रीय विकास योजना में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि बृज क्षेत्रीय विकास योजना में भुसावर उपखण्ड को शामिल नहीं किया जाना क्षेत्र की जनता के लिए निराशाजनक है।

भुसावर को योजना से बाहर रखे जाने का मुद्दा अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रवासी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार से भुसावर पंचायत समिति को बृज क्षेत्रीय विकास योजना में शामिल करने की मांग कर रहे हैं, वहीं सांसद भजनलाल जाटव ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री से इस पर विचार करने का आग्रह किया है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story