प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, भुसावर की ओर से चलाए जा रहे दस नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत श्री गांधी ज्योति महिला महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय एवं सुलभ चेतन उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर, भुसावर में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा कराई गई। यह प्रतिज्ञा ब्र.कु. गीता बहन, प्रभारी वेर, भुसावर द्वारा दिलाई गई।

ब्र.कु. गीता बहन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा नाश की जड़ है। इससे अपना जीवन भी बर्बाद हो जाता है और दूसरों का जीवन भी बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशे को हमेशा के लिए अपने जीवन से दूर भगाना है, जिससे परिवार स्वस्थ, प्रसन्न और निरोगी बने।

इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अतिरिक्त डीन भ्राता राहुल कुमार, श्री गांधी ज्योति महिला महाविद्यालय के निदेशक भ्राता राजेंद्र पांडेय एवं सुलभ चेतन माध्यमिक विद्या मंदिर के व्यवस्थापक कमलेश कटारा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

सभी ने कहा कि इस तरह के अभियान समय-समय पर चलाए जाने चाहिए, जिससे आज के विद्यार्थियों में जागरूकता आए और वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। शिक्षण संस्थानों में आयोजित इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story