भुसावर। राजस्थान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन और राजस्थान सरकार की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भुसावर में एक महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शहर के राजकीय चिकित्सालय (सीएचसी) में आयोजित किया गया, जिसमें कस्बा भुसावर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल के दो दर्जन से अधिक रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया।

इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा, शहर मण्डल अध्यक्ष धीरज पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष पति प्रकाश चन्द जाटव, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी योगेश शुक्ल और सीएचसी प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में आरबीएम चिकित्सालय भरतपुर से आई टीम के प्रभारी माधव सिंह, यदुवेन्द्र, राधेश्याम और हंसु ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित किया। वहीं, स्थानीय चिकित्सालय के कर्मचारी अनिल सोनी, वरूण पाण्डेय, दीपक शर्मा और सुनील ने भी रक्त दाताओं के रक्त का सफलतापूर्वक संग्रहण किया।

शिविर में विशेष आकर्षण यह रहा कि उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने स्वयं रक्तदान कर इस मानवता सेवा कार्य को प्रेरक रूप दिया। पंचायत समिति भुसावर के कार्मिक चेतराम नहार ने अपनी पत्नी के साथ रक्तदान कर समाज में मानवता और जागरूकता का संदेश दिया। शिविर में रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

भुसावर में आयोजित इस रक्तदान शिविर ने न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र में सकारात्मक योगदान दिया, बल्कि समुदाय में सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया। इस प्रकार के आयोजन स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य और मानवता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक साबित हो रहे हैं।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story