आमेट पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय मेंटर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों में आत्म-सम्मान और बॉडी कांफिडेंस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले कुल 42 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने बताया कि आरएससीईआरटी द्वारा विद्यार्थियों की सेल्फ एस्टीम मजबूत करने हेतु यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से छात्र कक्षा कक्ष में अधिक सक्रिय रूप से भाग लेंगे और उनकी सीखने की क्षमता में सुधार होगा।

आरएससीईआरटी और यूनिसेफ की वाणी प्रतिनिधि सुश्री सलमा ने शिक्षकों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आज के बच्चों के लिए सेल्फ एस्टीम पर काम करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आरएससीईआरटी द्वारा तैयार की गई आधाफुल कॉमिक विद्यार्थियों के साथ जेंडर, बॉडी शेमिंग, बॉडी टॉक, परीक्षा का तनाव और विज्ञापनों के नकारात्मक प्रभाव जैसे मुद्दों पर संवाद करने का रोचक माध्यम है।

ब्लॉक के संदर्भ व्यक्ति नरेन्द्र ने बताया कि ब्लॉक के सभी राजकीय विद्यालयों में RSCERT द्वारा आधाफुल की 9 कॉमिक वितरित की जा चुकी हैं। इन कॉमिक पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए ब्लॉक पर मेंटर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, ताकि ये प्रशिक्षित मेंटर अपने पीईईओ में जाकर अन्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षित कर सकें।

राज्य स्तर से प्रशिक्षित दक्ष प्रशिक्षक सुल्तानसिंह और धरमवीरसिंह ने इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को रोचक गतिविधियों के माध्यम से सेल्फ एस्टीम कार्यक्रम की आवश्यकता, उद्देश्य और कॉमिक के साथ काम करने के प्रभावी तरीके समझाए। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि उनकी कक्षा में भागीदारी और सीखने की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

इस ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और विद्यार्थियों के मानसिक विकास को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story