भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शुमार तहसील भुसावर में राजनीतिक पारा अचानक गरमा गया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) प्रमुख एवं सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उनके मंत्रिमंडल के खिलाफ की गई अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। सांसद की इस अमर्यादित बयानबाजी से नाराज भाजपाइयों ने शनिवार को भुसावर के राजकीय जगन्नाथ पहाड़िया उच्च माध्यमिक विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में एकत्रित होकर तीखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी भुसावर के शहर अध्यक्ष एवं निवर्तमान नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरज पाण्डेय के नेतृत्व में सांसद हनुमान बेनीवाल का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष प्रकट किया।

इस आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन के दौरान भुसावर शहर अध्यक्ष धीरज पाण्डेय, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष पुष्कर पाण्डेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य खैमचन्द पाण्डेय, डॉ. आदित्य उपमन, अवधेश अवस्थी और घनश्याम सहित दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सांसद हनुमान बेनीवाल के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। भाजपाइयों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना न केवल पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि यह पूरे प्रदेश की जनता का भी सरासर अपमान है।

पुतला दहन, प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान नगरपालिका भुसावर के निवर्तमान उपाध्यक्ष धीरज पाण्डेय, त्रिलोक सरपंच, रघु शर्मा, ठाकुर सैनी, शिवकुमार व्यास, बृजेश मिश्रा, राहुल तथा गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विरोध जता रहे प्रबुद्धजनों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लोकतंत्र और राजनीति में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है और अपनी बात रखने के अलग तरीके हो सकते हैं, लेकिन किसी प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि और संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की अमर्यादित व ओछी टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। इस घटनाक्रम के बाद से क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में सांसद बेनीवाल के बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जो आने वाले दिनों में क्षेत्र की सियासत को और अधिक गरमा सकती हैं।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story