भुसावर में भारतीय जनता पार्टी भुसावर शहर मंडल द्वारा महान शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में जिला मंत्री जगमोहन खटाना प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक देश, एक विधान और एक निशान के सिद्धांत को लेकर डॉ. मुखर्जी ने जो संघर्ष किया, वह देश के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए मार्गदर्शक हैं।

भाजपा भुसावर शहर मंडल अध्यक्ष धीरज पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की अखंडता के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और संप्रभुता के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. आदित्य उपमन, गौरव सैनी, ठाकुर सैनी, चैनसिंह सैनी, शशि जाटव, महेश जाटव, नवनीत गर्ग, खेम पांडे, गंभीर चौधरी, रघु पांडे, मनु शर्मा, अनिल कोली, कुलदीप शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mukesh Kumar, Bharatpur

Mukesh Kumar, Bharatpur

मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।

Next Story