भुसावर में भाजपा 47वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने फहराया ध्वज
भुसावर और ग्रामीण मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालयों पर ध्वज फहराया, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली ने वैचारिक आधार पर जोर दिया

भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर सहित उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण मण्डल में आज भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न भाजपा कार्यालयों पर पहुंचकर भवनों की छतों पर पार्टी का झंडा फहराया।
इस अवसर पर बयाना-भरतपुर के पूर्व सांसद एवं धौलपुर जिले के संगठन प्रभारी रामस्वरूप कोली ने अपने आवास पर भाजपा का ध्वज फहराया। उन्होंने झंडे के सम्मुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ सेल्फी ली और सभी को भाजपा के 47वें स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भाजपा मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं है, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के उदात्त लोकतांत्रिक आदर्शों एवं सात्विक सनातनी जीवन मूल्यों से अभिसिंचित एक जीवंत विचार परम्परा है।
स्थापना दिवस के आयोजन ने क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता को प्रदर्शित किया और पार्टी के वैचारिक आधार को पुनर्स्मरण कराने के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
