भुसावर उपखंड के गांव सामंतपुरा के चारागाह में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त के बाद खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोप में मृतक के साथी को गिरफ्तार किया है। शेष अन्य हत्या के आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित कर खेड़ली मोड़ थाना पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।

आरोपी की गिरफ्तारी और पहचान

खेड़ली मोड़ थाना अधिकारी राजेश कसाना ने बताया कि हत्या के आरोप में स्थानीय थाना पुलिस ने अलवर जिले के खेड़ली थाना इलाके के नगला बंगन निवासी कृष्ण गोपाल यादव उर्फ पोल्या पुत्र अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है।

क्या था पूरा मामला

मामले के अनुसार, भुसावर उपखंड के गांव सामंतपुरा के चारागाह में जमीन के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति के शव के गढ़े होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर दो मार्च 2026 को मृत व्यक्ति के शव को जमीन से खुदवा कर निकालते हुए भुसावर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी लाया गया तथा भरतपुर से विधि विज्ञान की टीम को बुलाकर घटना का अवलोकन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से कराया गया। गांव सामंतपुरा के चारागाह में मिले अज्ञात मृतक के शव की शिनाख्त अलवर जिले के खेड़ली गंज निवासी नरेंद्र शर्मा पुत्र शिव शंकर के रूप में की गई। इस मामले में मृतक के पिता शिव शंकर शर्मा पुत्र कजोड़ शर्मा, निवासी वार्ड नंबर नौ पीतम पुरा रोड समूची फाटक ने एक तहरीर दी।

पुलिस जांच और चौंकाने वाला खुलासा

खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने इस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए खेड़ली थाने के ही बंगना का नगला निवासी कृष्ण गोपाल पुत्र अशोक कुमार यादव को गिरफ्तार किया है और हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी कृष्ण गोपाल यादव ने सारा राज उगल दिया। पुलिस के अनुसार "कृष्ण गोपाल यादव, मुखराम यादव तथा खेड़ली के ही रहने वाले अन्य साथियों ने 28 फरवरी की रात को मृतक नरेंद्र शर्मा को मोटर साइकिल पर बिठा कर ले गए, जिसको किसी रंजिश बाजी को लेकर गांव सामंतपुरा के जंगलों में ले जा कर तोलिया से गला घोंट कर नरेंद्र शर्मा की हत्या कर गहरे खड्डे में गाड़ दिया।"

ऐसे सामने आई वारदात

जब पशु चराने वाले पशु पालक वहाँ होकर गुजरे तब जमीन के ऊपर मृतक का एक हाथ नजर आया, जिसे देख कर पशु पालक हक्का बक्का हो गए तथा आग की तरह यह खबर फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने मृतक के फोन पर आये कॉल की सी डी आर (CDR) निकलवा कर इस अंधे कत्ल यानी हत्या के मामले का पर्दाफाश किया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

इस हत्या कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों को भी पुलिस द्वारा चिन्हित कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। थाना अधिकारी ने बताया कि "इस मामले में पवन पुत्र मुखराम, रिंकू पुत्र प्रेम प्रकाश ब्रह्मण निवासी खेड़ली मंडी के पीछे, अलवर को गिरफ्तार किए जाने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।" फिलहाल हत्या के मुख्य आरोपी को संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story