भुसावर में रुपए कमाने के फेर में जहां चारों ओर लुट-खसोट मची हुई है और महज कुछ पैसों के लिए जहां भाई-भाई एवं दोस्तों के बीच झगड़ा हो जाते हैं, वहीं समाज में कुछ ऐसे भी लोग अभी मौजूद हैं जो दूसरे के पैसों को अमानत समझ कर उन्हें उसके असली मालिक तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। ऐसे ही लोगों की बदौलत आज भी ईमानदारी जिंदा है। ऐसी ही ईमानदारी की मिसाल पेश की है भुसावर कस्बे के कानूनगो मौहल्ला निवासी विष्णु कुमार (विष्णु सैन) पत्रकार पुत्र श्री स्वर्गीय श्री अमर सिंह सैन ने।

बाजार से लौटते समय मिला पर्स

दरअसल हुआ यूं कि विष्णु सैन कस्बे के बाजार से कुछ सामान लेकर अपने घर आ रहा था, जहां अचानक घर के पास रास्ते में उसे एक पर्स दिखाई दिया। जहां उन्होंने अपनी मां को आवाज देकर बुलाया और उन्होंने पर्स खोलकर देखा तो उसमें सेवानिवृत्त वैद्य वीरेंद्र कुमार पाण्डेय का फोटो लगा हुआ था।

ईमानदारी और सूचना का आदान-प्रदान

विष्णु सैन ने दूरभाष पर वैद्य वीरेंद्र कुमार को सूचना देकर मिला हुआ पर्स लौटा कर अपनी ईमानदारी की मिसाल पेश की, जिसमें लगभग तीन हजार पांच सौ रुपए थे। युवक विष्णु सैन के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए वैद्य वीरेंद्र कुमार ने शाबाशी देकर मिठाई खिलाकर हौसला बढ़ाया।

बुजुर्ग वैद्य का आभार और आशीर्वाद

वैद्य वीरेंद्र कुमार ने कोठी वाले हनुमानजी बाबा से प्रार्थना करते हुए विष्णु सैन की हर मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं दूसरी ओर वैद्य वीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बाजार में किसी कारणवश कुछ सामान लेने गए थे, जहां रास्ते में उनका पर्स गिर गया था। कोठी वाले हनुमानजी बाबा के आशीर्वाद से विष्णु सैन ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स लौटा दिया। उन्होंने बताया कि "पर्स में लगभग तीन हजार पांच सौ रुपए और आई डी कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज (कागजात) आदि रखे हुए थे।"
Updated On
Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story