भुसावर। कस्बा भुसावर में 01 फरवरी को आयोजित होने जा रहे विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही हैं। प्रत्येक समाज के लोग इन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

जनसंपर्क एवं उत्साह

    • आयोजन समिति के सदस्यों के साथ-साथ सर्व समाज के लोग घर-घर जाकर पीले चावल और कार्यक्रम के पत्रक वितरित कर रहे हैं।
    • इस आयोजन को लेकर सभी में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पुरुष, महिला और बच्चे सभी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।
    • प्रत्येक समाज के लोग सार्वजनिक स्थानों पर अपने समाज के पोस्टर और बैनरों से कार्यक्रम में आने के लिए निवेदन करते नजर आ रहे हैं।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य

कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश पंडित ने बताया कि:

"01 फरवरी को होने वाला विराट हिन्दू सम्मेलन अपने आप में अभूतपूर्व होगा। सम्मेलन में महान विभूतियां अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगी। सर्व समाज के लोग एक स्थान पर जुटकर, सभी मतभेद, छुआछूत, बैरभाव भुलाकर एक स्थान पर केवल एक पहचान हिन्दू के नाते एकत्रित होंगे और सनातन धर्म को मजबूत करेंगे।"

मुख्य अतिथि एवं वक्ता

सम्मेलन में निम्नलिखित महानुभाव उपस्थित रहेंगे:

  • मुख्य अतिथि: दिगम्बर परमहंस श्री श्री 108 शोभानंद जी महाराज उर्फ मौनी बाबा।
  • मातृशक्ति उद्बोधन: ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहन गीता।
  • मुख्य वक्ता: जयपुर प्रांत के धर्म जागरण मंच संयोजक अमरसिंह।

तैयारियों की समीक्षा

विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सम्मेलन से पूर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं एवं योजनाबद्ध रूप से कार्यक्रम दिवस की योजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story