भुसावर में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां तेज, पत्रक और पोस्टर विमोचन
राजस्थान के भुसावर में 1 फरवरी को आयोजित होने वाले सम्मेलन हेतु सर्व समाज द्वारा पीले चावल बांटे गए और हनुमान मंदिरों में पोस्टर विमोचन कर जनसंपर्क किया गया।

भुसावर के कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर में पुजारी रोहित शर्मा और पेंशनर्स समाज अध्यक्ष महेश चन्द शर्मा जति की उपस्थिति में विराट हिन्दू सम्मेलन का पोस्टर विमोचन करते श्रद्धालु।
प्रत्येक समाज के लोग सार्वजनिक स्थानों पर अपने समाज के पोस्टर और बैनरों से कार्यक्रम में आने के लिए निवेदन करते नजर आ रहे हैं। इसी श्रृंखला में:
- कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर: हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन मन्दिर परिसर में पुजारी रोहित शर्मा के नेतृत्व में एवं पेंशनर्स समाज उप शाखा भुसावर के अध्यक्ष महेश चन्द शर्मा जति एवं भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर विमोचन किया गया। सभी भक्तों को एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की गई।
- अन्य देवालय: पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर, पुलिया वाले हनुमानजी मन्दिर, लक्ष्मण जी मन्दिर परिसर आदि सहित विभिन्न मन्दिरों में श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर भगवान को पत्रक देकर पोस्टर विमोचन किया गया।
कार्यक्रम का स्वरूप एवं आयोजन स्थल
जिन्दल फार्म हाउस में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्रम में निम्नलिखित आयोजन होंगे:
- कलशयात्रा एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम और संत आशीर्वचन।
- उत्कृष्ट कार्य सम्मान एवं भारत माता आरती।
- मुख्य वक्ता एवं मातृ शक्ति उद्बोधन तथा प्रसाद वितरण।
सामाजिक समरसता का संदेश
कार्यक्रम के संयोजकों ने बताया कि:
"01 फरवरी को होने वाला विराट हिन्दू सम्मेलन अपने आप में अभूतपूर्व होगा। सम्मेलन में महान विभूतियां अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगी। सर्व समाज के लोग एक स्थान पर जुटकर, सभी मतभेद, छुआछूत, बैरभाव भुलाकर एक स्थान पर केवल एक पहचान हिन्दू के नाते एकत्रित होंगे और सनातन धर्म को मजबूत करेंगे।"
मुख्य अतिथि एवं वक्ता
- मुख्य अतिथि: दिगम्बर परमहंस श्री शोभानन्द जी महाराज (मौनी बाबा ऊलूपुरा वाले)।
- मातृशक्ति उद्बोधन: ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहन गीता।
- मुख्य वक्ता: अमरसिंह (जयपुर प्रांत धर्म जागरण मंच संयोजक)।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
