भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सड़क, पानी, बिजली कटौती जैसी समस्या आम है जहां निवासियों को मजबूरन इन विषम परिस्थितियों में आज भी रहने को मजबूर हैं।

ऐसी ही जर्जर सडकों, गड्ढों और कीचड़ की गम्भीर समस्या को लेकर उपखण्ड क्षेत्र के गढीसाद के विभिन्न ग्रामीणों/निवासियों ने सम्बन्धित विभाग के विकास अधिकारी गिर्राज प्रसाद बुनकर एवं उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा को एक जुट होकर ज्ञापन सौंपा।

---

प्रमुख मांगें और अनुरोध

  • ज्ञापन के माध्यम से जल्द से जल्दी पक्की सड़क सीमेंट अथवा डामर का निर्माण कराने का अनुरोध किया गया।
---

आन्दोलन की चेतावनी

गढीसाद के उपस्थित विभिन्न लोगों ने आन्दोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि:

"हम उनके सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि जल्दी ही यह कार्य धरातल पर दिखाई देगा। अन्यथा समस्त ग्रामवासी आगामी सोमवार को भरतपुर कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना देने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।"
---

प्रशासन का आश्वासन

उपखण्ड अधिकारी एवं बीडीओ सहाब ने समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए ग्राम गढीसाद के उपस्थित विभिन्न ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करा दिया जएगा।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story