भुसावर में निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में बांटे गए 660 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग
भुसावर में भारत विकास परिषद द्वारा सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में 660 जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए।

तस्वीर में भुसावर के एक सरकारी स्कूल परिसर में भारत विकास परिषद के पदाधिकारी और ग्रामीण बच्चों के साथ खड़े होकर वितरित किए गए स्कूल बैग दिखाते नजर आ रहे हैं।
भुसावर में भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से कस्बे की सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में परिषद के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज 660 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए, जिन्हें पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए और उन्होंने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया। शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा व सचिव राजेन्द्र गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से वितरण प्रभारी अंशु मित्तल व देवकीनंदन सोनी के नेतृत्व में भारत विकास परिषद के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत निरंजन सेवा, नई दिल्ली के सहयोग से कस्बे की सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता पुत्र मनोहरलाल की स्मृति में भुसावर नगरपालिका क्षेत्र के स्थानीय दोनों सीनियर स्कूल व नगला सीर, कल्ला गोला, नगला बंध सहित पांचों सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। साथ ही कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर व आर्य महिला विद्यापीठ में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे गए। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य प्रकाश जैमन व शाखा कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने शाखा की ओर से कस्बे में किए जा रहे जनहित कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में शाखा की ओर से स्कूल बैग वितरण के साथ साथ गर्म जर्सी वितरण, मोतियाबिंद शिविर, एम्बूलेन्स सेवा, आदि प्रकल्प भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे आमजन को अत्यधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षाविद हेमन्त मित्तल, पुष्कर शर्मा, अजय मित्तल, निरंजन पाण्डेय, रोहित सिंघल, ममता मीणा, श्रीफल, श्याम सुंदर ने शाखा का आभार व्यक्त करते हुए शाखा के पुनीत कार्यो की भरपूर प्रशंसा की। इस मौके पर नवीन मित्तल, वीरेन्द्र पाण्डेय, शेरसिंह सैनी, धीरज पाण्डेय, बृजेश जिंदल, राजवीर सिंह, राजश्री मलिक, प्रमोद बंसल, श्याम सुंदर, राखी गुप्ता एवं विद्यालय स्टाफ हितेंद्र पाण्डेय, लखन, रामकेश, सुमन, अनिता, प्रियंका, आदि मौजूद रहे।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
