भुसावर कस्बे में आज रविवार को पूर्व में आयोजित हजारों सवर्ण समाज के लोगों ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से सम्बन्धित कानून का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे "काला कानून" बताते हुए वापिस लेने की मांग की है।

विरोध रैली का मार्ग और विवरण

कस्बे के पोस्ट ऑफिस अस्पताल सड़क मार्ग स्थित अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क से रैली आरम्भ हुई। यह रैली निम्नलिखित स्थानों से होकर गुजरी:

  • हिन्डोंन सड़क मार्ग
  • चौर का मन्दिर
  • कानूनगो मौहल्ला
  • पुरानी अनाज मण्डी
  • मुख्य बाजार और पुरानी सब्जी मण्डी

इन मुख्य स्थानों से होते हुए रैली इटामडा सड़क मार्ग स्थित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंची।

प्रतिष्ठान बंद और सुरक्षा व्यवस्था

विरोध के समर्थन में कस्बे के प्रतिष्ठान बन्द रखे गए। रैली के दौरान माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन विरोध का स्वर मुखर दिखाई दिया। सुरक्षा की दृष्टि से थानाधिकारी रामदयाल मीणा मय जाप्ता के तैनात रहे।

सवर्ण समाज की आपत्तियां और बयान

सवर्ण समाज के लोगों ने कानून के प्रति अपनी गंभीर चिंताएं व्यक्त की हैं। उनके अनुसार:

"नया यूजीसी कानून भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था, प्रतिभाशाली छात्रों के भविष्य और भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है।"

उनका मानना है कि यह कानून योग्यता, परिश्रम और प्रतिभा के बजाय वर्गीकरण और असमान्ता को बढ़ावा देना है जिससे लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य अंधकार में जा सकता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story