भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे के ग्रामीण इलाकों में खेतों पर बने ट्यूबवैलों से केबल चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में हिन्डोन सड़क मार्ग पर स्थित मन्नू वाली देवी मंदिर के पीछे एक खेत में अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल की बिजली की केबल काटकर चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। लगातार हो रही इन चोरियों के कारण ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी पीड़ित वृद्ध महिला शीला पहाड़िया रोज की तरह अपने खेत पर गई थीं। वहां पहुंचने पर उन्हें ट्यूबवेल की केबल कटी हुई मिली और ट्यूबवेल बंद पड़ा था। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी भुसावर थाना पुलिस को दी और वारदात के संबंध में लिखित शिकायत भी सौंपी।

ग्रामीण इलाकों में ट्यूबवैलों की केबल चोरी की घटनाओं से किसानों को सिंचाई कार्य प्रभावित होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने केबल चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के गिरोह का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है। मामले में पुलिस को दी गई शिकायत के बाद अब ग्रामीणों की नजर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक और आरोपियों की पहचान पर है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story