कंप्यूटर और लैपटॉप के बढ़ते इस्तेमाल के बीच भले ही व्यापार का हिसाब-किताब रखने के तरीके पूरी तरह बदल रहे हों, लेकिन भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहर भुसावर में सदियों पुरानी बही-खातों की परंपरा आज भी कायम है। यहां डिजिटल माध्यमों के बढ़ते चलन के बावजूद व्यापारी पारंपरिक बही-खातों पर अपना भरोसा बनाए हुए हैं।

भुसावर में दीपावली के पावन अवसर पर व्यापारियों ने नई बही-खातों की खरीदारी कर अपने प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त के दौरान विधि-विधान से पूजन किया। पंडितों के सान्निध्य में लक्ष्मी-गणेश के साथ नई बही-खातों की पूजा-अर्चना कर नए व्यापारिक वर्ष का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही व्यापारियों ने नए वित्तीय वर्ष का हिसाब-किताब लिखना शुरू किया।

'पहले लिख, पीछे दे, फिर भी घटे तो मुझसे ले' और 'एक लिखा सौ कहा' जैसी कहावतें कागज पर दर्ज हिसाब की विश्वसनीयता को दर्शाती हैं। समय के साथ व्यापार करने के तौर-तरीकों में बदलाव आया है। अब दुकानदार और व्यापारी कंप्यूटर, लैपटॉप तथा डिजिटल माध्यमों से अपने कारोबार का लेखा-जोखा रखने लगे हैं, लेकिन भुसावर में पारंपरिक बही-खातों का महत्व आज भी बरकरार है।

व्यापारी मदन मोहन सिंघल, हरीश बंसल, राजेंद्र मित्तल, संतोष सर्राफ, बंटी गोयल, सत्यवान मित्तल एवं रवि रोहित आदि ने बताया कि शुभ मुहूर्त में बही-खातों की पूजा-अर्चना कर नए काम की शुरुआत करने से कारोबार में सुख-समृद्धि आती है। इसी मान्यता के चलते व्यापारी दीपावली पर नई बही खरीदकर विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं और नए व्यापारिक साल का लेखा-जोखा शुरू करते हैं।

इस अवसर पर व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में बही-खातों के साथ कांटा, तराजू और बांट का भी पूजन करते हैं। डिजिटल तकनीक के दौर में भी भुसावर के व्यापारियों द्वारा सदियों पुरानी इस परंपरा का निर्वहन करना पारंपरिक व्यापारिक लेखा-जोखा और उससे जुड़े विश्वास की निरंतरता को दर्शाता है।

Updated On
Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story