भुसावर के मंदिरों में कलशारोहण समारोह, भव्य कलश यात्रा से हुई शुरुआत
भरतपुर के भुसावर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत चतुर्भुजी और हनुमान मंदिर के शिखरों पर मंगल कलश स्थापित किए जाएंगे।

भरतपुर के भुसावर कस्बे में चतुर्भुज जी मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा के दौरान धार्मिक अनुष्ठान में शामिल भक्तगण और गणमान्य नागरिक।
भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें मन्दिरों के शिखरों पर मंगल कलश स्थापित किए जाएंगे। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकाली गई मंगलमय कलश यात्रा से हुई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।
चतुर्भुजी मन्दिर प्रांगण में भक्त मण्डल के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के चतुर्भुज जी मन्दिर प्रांगण और पार वाले हनुमान मन्दिर के शिखर पर मंगल कलश (कलशारोहण) स्थापित करने से पूर्व पारम्परिक रूप से 23 अप्रैल गुरुवार को सुबह 09 बजे बरपाडा कॉलोनी स्थित चतुर्भुज जी मन्दिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान फूल बंगला झांकी सजाई गई तथा मन्दिर के गर्भ गृह में पण्डित आचार्य किशोरी लाल और शुशील कुमार भारद्वाज ने मुख्य अजमानों द्वारा विधी विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कराई।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद बैण्ड बाजों की मधुर ध्वनि के बीच शाही लवाजमे के साथ गणमान्य नागरिकों और भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में रंग-बिरंगे पारम्परिक परिधान धारण किए महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर भाग लिया। यात्रा कस्बे की सपाट, वस स्टैण्ड, हिन्डौन सड़क मार्ग, कानूनगो मोहल्ला, पुरानी अनाज मण्डी, मुख्य बाजार और पुरानी सब्जी मण्डी सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
कलश यात्रा के दौरान कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पधारे श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए ठाकुर जी के समक्ष अपनी अरदास प्रस्तुत की, जिससे पूरा वातावरण हर्षोल्लास और भक्ति से ओतप्रोत हो उठा।
आयोजन के दूसरे दिन 24 अप्रैल शुक्रवार को वस स्टैण्ड हिन्डौन सड़क मार्ग स्थित पार वाले हनुमानजी मन्दिर के शिखर पर सुबह 08 बजकर 15 मिनट से विधी-विधान पूर्वक विद्वान पण्डितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मंगल कलश स्थापित किए जाएंगे। यह आयोजन धार्मिक परम्पराओं के संरक्षण और सामुदायिक आस्था के सशक्त प्रदर्शन के रूप में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
