भुसावर कस्बे में गुरुवार देर शाम तुलसीदास रचित रामचरित मानस की कालजयी चौपाई "कवन सो काज कठिन जग माही, जो नहीं होई तात तुम पाहीं" की गूंज के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पुरानी अनाज मंडी के पास बनखण्डी मंदिर के सामने स्थित कॉलोनी में आयोजित संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भक्त मंडल के सदस्य मनीष कुमार और राहुल सिंघल ने बताया कि भक्त मंडल के सौजन्य से 16 जुलाई, गुरुवार की देर शाम बनखण्डी वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त मंडल के सदस्य देवेन्द्र कुमार सिंघल और अशोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद अवस्थी म्युजिकल ग्रुप ने आर्गन, पैड, ढोलक, झांझ और मंजीरा की थाप पर संगीतमय प्रस्तुति दी। विकल मोनू अवस्थी ने पवन साउंड सेंटर की मधुर आवाज़ में गणेश वंदना, हनुमान वंदना और सरस्वती वंदना के साथ सुन्दरकाण्ड की चौपाइयों का संगीतमय गायन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से सुना।

सुन्दरकाण्ड की चौपाइयों और भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे। भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा और आयोजन के दौरान श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण बना रहा।

विधि-विधान से संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ सम्पन्न होने के बाद बनखण्डी वाले हनुमान जी की आरती की गई। इसके उपरांत उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया और धार्मिक आयोजन का समापन हुआ।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story