भुसावर कस्बे के नाथू का नंगला बनखण्डी सड़क मार्ग स्थित दीवान वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर मुण्डायारा में आज 2, फरवरी सोमवार को सुबह से दो दिवसीय तृतीय विशाल सुड्डा पद दंगल का भव्य शुभारंभ किया गया।


आयोजन का विवरण और शुभारंभ

  • समय और तिथि: यह आयोजन 2, फरवरी सोमवार से शुरू होकर 03, फरवरी 2026 मंगलवार को सांय तक चलेगा।
  • आयोजक: समस्त सैनी समाज मुण्डायारा भुसावर के द्वारा इसका आयोजन हो रहा है।
  • उद्घाटन: पंच-पटेलों ने ज्योतिबा फुले और मां सावित्रीबाई की छवि एवं तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

जहाँ सुड्डा पद दंगल धार्मिक आस्था, लोक-संस्कृति और सामाजिक समरसता का सशक्त उदाहरण बन कर उभरा।


आमंत्रित पार्टियां और भक्तिमय प्रस्तुतियां

समस्त सैनी समाज द्वारा आयोजित किए जा रहें इस दंगल में स्थानीय एवं दुर दराज के क्षेत्रों से विभिन्न पार्टियां पधारी हैं:

  • गिर्राज सैनी एण्ड पार्टी (प्रहलाद कुण्ड) हिण्डोंन सिटी
  • श्याम लाल सैनी (गढ़मोर्रा वाले) नादौती
  • महेश सैनी (पिनान) अलवर वाले

इन कलाकारों ने पौराणिक एवं धार्मिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुति देते हुए रामायण, नरसी भक्त और अन्य पौराणिक प्रसंगों पर आधारित रचनाएं पेश कीं। मधुर गायन, सजीव कथा वाचन और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए माहौल भक्तिमय हो गया।


मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण

आयोजक समस्त सैनी समाज मुण्डायारा के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर निम्नलिखित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है:

मुख्य अतिथि: श्री मुकेश कुमार सैनी (पूर्व चैयरमैन नगर पालिका वैर)
विशिष्ट अतिथि: चन्दर सैनी (तहसील भुसावर सैनी समाज अध्यक्ष), कमरपाल सैनी (पूर्व सरपंच रण्धीरगढ), रुपसिंह सैनी (पूर्व सरपंच गहनौली एवं तहसील अध्यक्ष महवा), जयसिंह सैनी (पूर्व सरपंच बल्लभगढ़), दिलीप सैनी (बल्लभगढ़), फूलसिंह सैनी (तहसील अध्यक्ष वैर), टीकम सिंह सैनी (पूर्व तहसील अध्यक्ष वैर), शिवसिंह सैनी (हलैना), मेवाराम सैनी (चैटोली) एवं रमेश चन्द सैनी (पूर्व जिला परिषद सदस्य बल्लभगढ़)।

सामाजिक संदेश और उत्साह

"विभिन्न क्षेत्रों से पधारें हुए अतिथि यहाँ अपने विचार व्यक्त करते हुए आपसी मेलजोल, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देंगे। वहीं ऐसे आयोजन जैसे कि विशाल सुड्डा पद दंगल से युवा पीढ़ी को अपनी परम्परा और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।"

तृतीय विशाल सुड्डा पद दंगल में समस्त सैनी समाज एकजुट होकर अपनी हाजिरी लगाकर स्थानीय एवं दुर दराज से पधारें अतिथियों सहित कलाकारों का तालियां बजाकर जयकारों के साथ इनाम देकर हौसला अफजाई कर रहा है।

Updated On
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story