भुसावर कस्बे में दीवान वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर मूण्डायारा पर आगामी 2, फरवरी सोमवार सुबह 08 बजे से 03, फरवरी 2026 मंगलवार को सांय तक तृतीय विशाल सुड्डा पद दंगल का आयोजन समस्त सैनी समाज मुण्डायारा भुसावर के द्वारा आयोजित किया जाएगा।

आयोजन स्थल एवं समय

  • स्थान: दीवान वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर, मुण्डायारा।
  • दिनांक: 2, फरवरी सोमवार से 3, फरवरी 2026 मंगलवार तक।
  • समय: सोमवार सुबह 08 बजे से मंगलवार सांय तक।

आमंत्रित कलाकार एवं प्रस्तुतियाँ

समस्त सैनी समाज द्वारा आयोजित किए जा रहें तृतीय विशाल सुड्डा पद दंगल में स्थानीय एवं दुर दराज के क्षेत्रों से आमंत्रित कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे:

  • अशोक सैनी (अट्टा बिजोरी वाले)
  • श्याम लाल सैनी (गढ़मोर्रा वाले)
  • महेश सैनी (पिनान वाले)

ये विभिन्न पार्टियां पौराणिक एवं धार्मिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुति देते हुए रामायण, नरसी भक्त और अन्य पौराणिक प्रसंगों पर आधारित रचनाएं, मधुर गायन, सजीव कथा वाचन और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी, जिससे माहौल भक्तिमय हो जाएगा। ज़हां सुड्डा पद दंगल धार्मिक आस्था, लोक-संस्कृति और सामाजिक समरसता का सशक्त उदाहरण बन कर उभरेगा।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि

आयोजक समस्त सैनी समाज मुण्डायारा के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर निम्नलिखित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है:

  • मुख्य अतिथि: श्री मुकेश कुमार सैनी (पूर्व चैयरमैन नगर पालिका वैर)
  • विशिष्ट अतिथि:
  • चन्दर सैनी (तहसील भुसावर सैनी समाज अध्यक्ष)
  • कमरपाल सैनी (पूर्व सरपंच रण्धीरगढ)
  • रुपसिंह सैनी (पूर्व सरपंच गहनौली, तहसील अध्यक्ष महवा)
  • जयसिंह सैनी (पूर्व सरपंच बल्लभगढ़)
  • दिलीप सैनी (बल्लभगढ़)
  • फूलसिंह सैनी (तहसील अध्यक्ष वैर)
  • टीकम सिंह सैनी (पूर्व तहसील अध्यक्ष वैर)
  • शिवसिंह सैनी (हलैना)
  • मेवाराम सैनी (चैटोली)
  • रमेश चन्द सैनी (पूर्व जिला परिषद सदस्य बल्लभगढ़)

आयोजन का उद्देश्य एवं सामाजिक संदेश

अतिथि अपने विचार व्यक्त करते हुए आपसी मेलजोल, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देंगे। "ऐसे आयोजन जैसे कि विशाल सुड्डा पद दंगल से युवा पीढ़ी को अपनी परम्परा और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।"

तृतीय विशाल सुड्डा पद दंगल की तैयारियों को लेकर समस्त सैनी समाज एक जुट होकर अपनी हाजिरी लगाकर स्थानीय एवं दुर दराज से पधारें अतिथियों सहित कलाकारों का तालियां बजाकर जयकारों के साथ इनाम देकर हौसला अफजाई किया जाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story