भुसावर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
भुसावर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जांच की मांग की।

तस्वीर में भुसावर के रमेश स्वामी पार्क के पास हाथों में बैनर और तिरंगा झंडा थामे प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र दिखाई दे रहे हैं।
भुसावर। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर में शनिवार 25 जुलाई को छात्रों पर कथित बर्बर लाठीचार्ज और लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और पोस्ट ऑफिस सड़क मार्ग स्थित अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क में छात्रों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों, छात्रों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।
कांग्रेस पदाधिकारियों, छात्रों और कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क से प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारी अस्पताल सड़क मार्ग, सपाट, छौकरबाड़ा सड़क मार्ग, बस स्टैंड और हिंडौन सड़क मार्ग होते हुए बिजली घर और पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित रमेश स्वामी पार्क पहुंचे, जहां केंद्र सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाते हुए केंद्र सरकार की कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठा रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना पूरी तरह अनुचित है।
वक्ताओं ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ा जाना और अन्य दमनकारी कदम लोकतंत्र की भावना के विपरीत हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग भी उठाई। अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क में वक्ताओं ने कहा कि देश का युवा भारत का निर्माण करता है और यदि उसकी आवाज को दबाया जाएगा तो यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक स्थिति होगी।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
