जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर के उपखंड क्षेत्र के गांव सलैमपुर खुर्द की पावन धरा पर स्थित हीरामन बाबा की बगीची में 23 अप्रैल गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। आयोजन की शुरुआत गांव के विभिन्न मार्गों से बैण्ड-बाजों के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों और बाहर से पधारे श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं।

भक्त मंडल के सदस्य एवं श्याम प्रेमी राजेश कुमार (जिला लोकपाल मनरेगा भरतपुर) और बृजेश कुमार मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का संचालन पूर्व सरपंच परशुराम मीना के नेतृत्व में किया जा रहा है। कथा स्थल हीरामन बाबा बगीची में सायपुर आश्रम के श्री श्री गंगानन्द जी महाराज अपने मुखारविंद से भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रोताओं को 29 अप्रैल बुधवार तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक कथा का रसपान कराएंगे।

24 अप्रैल शुक्रवार को कथा के दूसरे दिन दिगम्बर परमहंस यज्ञ सम्राट श्री श्री शोभानन्द जी महाराज (मौनी बाबा) ऊलूपुरा वालों का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्वयं को धन्य मानते हुए ठाकुर जी के समक्ष श्रद्धापूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कथा वाचक गंगानन्द जी महाराज ने भगवान के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान का स्मरण ही वास्तविक सुख है तथा कलियुग में भागवत श्रवण से ही जीव का कल्याण और मोक्ष संभव है। दूसरे दिन की कथा का विश्राम आरती के साथ हुआ, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया।

आयोजन का समापन 30 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 7 बजकर 15 मिनट से हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा पूर्ण आहुतियां अर्पित की जाएंगी। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से हरि इच्छा तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामूहिक सहभागिता और आध्यात्मिक जागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story