भुसावर स्थित आर्य महिला विद्यापीठ के निकट लवानियां फार्म हाउस पर आयोजित की जा रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के दौरान भगवान कृष्ण का प्राकट्य उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

भगवान रामचरित्र और कृष्ण जन्म की कथा का रसपान

आयोजन कमेटी के सदस्य सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी दी कि कथावाचक आचार्य संजय कृष्ण शास्त्री जी महाराज द्वारा भक्तों को कथा का रसपान करवाया जा रहा है। इस दौरान महाराज जी ने पहले भगवान रामचरित्र कथा का सजीव वर्णन किया और उसके उपरांत भगवान कृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य कथा भक्तों को सुनाई।

अधर्म के नाश के लिए प्रभु का अवतार

कथा के दौरान आचार्य श्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि "जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान का प्राकट्य होता है।" कथा पाण्डाल में भगवान कृष्ण का जन्म होते ही "हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की" के भजनों के साथ श्याम भक्तों ने अपनी हाजरी लगाई और कान्हा के जन्म की खुशियां मनाईं।

विश्व शांति और मानव कल्याण की प्रार्थना

उत्सव के समापन पर उपस्थित भक्तों ने भगवान की आरती उतारी और श्रद्धापूर्वक पुष्पवर्षा करते हुए अपनी मनोकामनाएं मांगीं। भक्तों द्वारा मानव कल्याण के साथ-साथ समस्त विश्व में शांति को लेकर विशेष प्रार्थनाएं की गईं।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story