भुसावर के सलैमपुर खुर्द में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा आज से शुरू
हीरामन बाबा की बगीची में 23 से 29 अप्रैल तक आयोजित होगी भागवत कथा, समापन पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम करेंगे शिरकत।

भरतपुर जिले के लोकपाल राजेश मीना (बाएं) जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा (दाएं) को सलैमपुर खुर्द में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण पत्र सौंपते हुए।
भुसावर, भरतपुर। जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर के उपखण्ड क्षेत्र के गांव सलैमपुर खुर्द स्थित हीरामन बाबा की बगीची में 23 अप्रैल गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर समस्त श्याम प्रेमी, श्रद्धालु एवं सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धा और भक्ति भाव से जुटे हुए हैं तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
श्याम प्रेमी राजेश कुमार एवं बृजेश कुमार मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन परशुराम मीना, पूर्व सरपंच के नेतृत्व में संपन्न होगा। कथा का शुभारंभ 23 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 07 बजकर 15 मिनट से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जो गांव के विभिन्न मार्गों से बैण्ड बाजों के साथ निकाली जाएगी। कथा वाचन सायपुर आश्रम के श्री श्री गंगानन्द जी महाराज द्वारा किया जाएगा, जो 29 अप्रैल बुधवार तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 04 बजे तक भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रोताओं को प्रसंगों का रसपान कराएंगे।
आयोजन के दौरान दिगम्बर परमहंस यज्ञ सम्राट श्री श्री शोभानन्द जी महाराज (मौनी बाबा), ऊलूपुरा वालों का सानिध्य भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। वहीं भरतपुर जिले के लोकपाल राजेश मीना ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया गया है।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का समापन 30 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 07 बजकर 15 मिनट से हवन यज्ञ के साथ होगा, जिसमें श्रद्धालु पूर्ण आहुतियां प्रदान करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से हरि इच्छा तक विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह में राजस्थान सरकार के ग्रह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।
इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति एवं जीवन को सफल बनाने के उद्देश्य से तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
Meta Description (Hindi):

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
