भुसावर थाना क्षेत्र के गांव तरगवा में 30 जून 2026 की देर रात एक दुकानदार से 2 लाख 50 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर दो अज्ञात बदमाश फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार की रिपोर्ट पर भुसावर थाना पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भुसावर थाना क्षेत्र के गांव तरगवा निवासी सुंदर पुत्र प्रभाती जाट ने भुसावर थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह अपने घर के पास ही दो दुकानें चलाता है। 30 जून 2026 की रात करीब एक बजे दो अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर पहुंचे और उन्होंने दरवाजा खुलवाकर कुछ सामान खरीदा।

दुकानदार के अनुसार, सामान की कीमत के बदले दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने 200 रुपये दिए। इसके बाद वह घर के अंदर से एक बैग लेकर आया। जब वह बैग में रखी राशि में से 200 रुपये के खुल्ले पैसे निकालकर देने लगा, तभी दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उसे धक्का देकर बैग छीन लिया। बैग में 2 लाख 50 हजार रुपये रखे हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

पीड़ित सुंदर जाट ने बताया कि घटना के बाद बैग छीनकर भागे अज्ञात व्यक्तियों की तलाश भी की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने भुसावर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

भुसावर थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और बैग छीनकर फरार हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story