भुसावर थाने को मिले नए थानाधिकारी राजेश मीणा, पदभार संभालते ही अपराधियों पर सख्ती का दिया संदेश
भुसावर थाने में नए थानाधिकारी राजेश मीणा ने पदभार संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। जानिए अपराध नियंत्रण और आमजन को लेकर उनका क्या है प्लान।

तस्वीर में राजेश मीणा पुलिस वर्दी में कार्यालय के भीतर अपनी मेज पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।
भुसावर थाने में राजेश मीणा ने नए थानाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उनका तबादला पुलिस लाइन भरतपुर से भुसावर किया गया है। यह बदलाव जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा द्वारा जारी तबादला सूची के तहत किया गया है।
पदभार संभालने के बाद राजेश मीणा ने मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर' को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और परिवादियों की सुनवाई उचित तरीके से सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
नवनियुक्त थानाधिकारी राजेश मीणा के पदभार ग्रहण करने की सूचना मिलते ही विभिन्न संगठनों के लोग भुसावर थाने पहुंचे और साफा व माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
गौरतलब है कि भुसावर के पूर्व थानाधिकारी रामदयाल मीणा का तबादला महिला थाना भरतपुर कर दिया गया है। उनका कार्यकाल क्षेत्र में बेहद सराहनीय रहा।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
