भुसावर। उपखंड क्षेत्र में आस्था और परंपरा का प्रतीक वासौड़ा पर्व इस वर्ष 8 मार्च रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तों के बीच उत्साह का माहौल है। शीतला माता के पूजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और मंदिरों में विशेष सजावट के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली गई है।

कस्बे के हिण्डोंन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर तथा खिरकारी भगतराज स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में इस अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। शीतला भक्त मंडल के सदस्यों के अनुसार मंदिरों में फूल बंगला झांकी सजाई जा रही है और रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से पूरे परिसर को आकर्षक रूप से सजाकर दुल्हन की तरह संवारने की तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर के भगत गोविंदा प्रजापत के सानिध्य में यह आयोजन संपन्न होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

भक्त मंडल के सदस्य विष्णु सैन, सोनू सैनी (सेठी) और सोनू अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि वासौड़ा पर्व की परंपरा के अनुसार शनिवार को घरों में नहान की रस्म निभाई जाएगी। इसी दिन शाम को श्रद्धालु अपने-अपने घरों में शीतला माता के निमित्त रोटी, चावल, कढ़ी, पुआ-पकोड़े, दही, हलुआ और परांठे जैसे पारंपरिक पकवान तैयार करेंगे। अगले दिन रविवार की अलसुबह इन व्यंजनों का भोग शीतला माता को अर्पित कर पूजा-अर्चना की जाएगी और पूरे श्रद्धाभाव के साथ वासौड़ा पर्व मनाया जाएगा।

पर्व के दौरान मंदिरों में ढोल-नगाड़ों की गूंज और डीजे पर बजते भजनों के बीच श्रद्धालु नृत्य करते हुए माता के दरबार में अपनी आस्था प्रकट करेंगे। भक्त शीतला माता से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली की कामना करेंगे। इस आयोजन में ब्रजमोहन सोनी, मिथुन सैनी, विष्णु कुमार, हितेश सिंघल, मुकेश सैनी, सोमेन्द्र, सोनू वैध जी, पप्पू सोमेश पंडा सहित अनेक श्रद्धालु और सनातन धर्मप्रेमी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आस्था और परंपरा से जुड़ा यह पर्व भुसावर क्षेत्र में सामूहिक श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक माना जाता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी वासौड़ा पर्व न केवल धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्रवासियों को एक सूत्र में बांधने का संदेश भी देगा।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story