भुसावर ,,, भरतपुर जिले के एतिहासिक भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में 8 मार्च रविवार को शीतला पूजन कर बास्योडा पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया जो कि एक प्रमुख हिन्दू त्यौहार है, जो राजस्थान सहित उत्तर भारत में प्रसिद्ध है। इस पावन अवसर पर कस्बे के हिन्डोंन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन शीतला माता मन्दिर एवं खिरकारी भगतराज स्थित शीतला माता मन्दिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए पारम्परिक रीति रिवाजों के साथ रोग नाश और सन्तानों की रक्षा का महापर्व शीतला माता पूजन कर बास्योडा पर्व मनाया गया।

आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना

विद्वान पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्रा, राजेश शुक्ला राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि "शीतला पूजन करने से श्रद्धालुओं को चेचक, खसरा, घाव, फुन्शी आदि जैसी बीमारियों से निजात मिलती है और वह आरोग्य रहता है।" इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने शीतला माता से परिवार में सुख-शांति समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं पूर्ण करने को लेकर ढोल नगाड़े एवं डीजे पर बज रहे भजनों पर नृत्य करते हुए अपनी हाजिरी लगाईं।

भव्य सजावट और पारंपरिक पकवानों का भोग

शीतला भक्त मण्डल के सदस्य विष्णु सैन, सोनू सैनी (सेठी), सोनू अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के हिण्डोंन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन शीतला माता मन्दिर प्रांगण में मन्दिर के भगत गोविन्दा प्रजापत के सानिध्य में एवं समस्त शीतला भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए शनिवार को मन्दिर प्रांगण में फूल बंगला झांकी सजाते हुए रंग बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक लाईटों की रोशनी से मन्दिर परिसर दुल्हन की तरह सजाया गया। वहीं शनिवार को घरों में नहान करते हुए देर सायं काल घरों में शीतला माता के निमित्त रोटी, मीठे चावल, कढी पुआ पकोड़े, दही, हलुआ, परांठे, मुरमुरे आदि पकवानों को प्रसादी स्वरूप में बनाकर रविवार आठ मार्च को अल सुबह रंग बिरंगे परिधान पहनकर सामुहिक रूप मंगलमय गीत गाकर शीतला माता मन्दिर पहुंच कर शीतला माता को भोग लगाकर बास्योंडा पर्व मनाया गया।

श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति

इस पावन शीतला पूजन बास्योंडा पर्व को लेकर समस्त श्रद्धालु ब्रजमोहन सोनी, मिथुन सैनी, विष्णु कुमार, हितेश सिंघल, मुकेश सैनी, सोमेन्द्र सोनू वैध जी, पप्पू सोमेश पण्डा, संजय अरोड़ा आदि कार्यकर्ता और श्रद्वालु सनातन धर्म प्रेमी मौजूद रहें। शीतला माता के जयकारों से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया और भक्तों ने ठंडे पकवानों का आनंद लेकर परंपरा का निर्वहन किया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story