भुसावर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के खंड भुसावर का खंड प्रशिक्षण चेतन विद्या भुसावर में आयोजित हुआ, जहां संगठन विस्तार और आगामी सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष बालस्वरूप पाण्डेय द्वारा की गई, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रवासी कार्यकर्ता आदरणीय मनीष जी भारद्वाज उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर जी ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती तथा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

बैठक का संचालन करते हुए हेमेंद्र शर्मा जी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों, समरसता दिवस तथा सदस्यता अभियान की तैयारी और रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य वक्ता एवं प्रवासी कार्यकर्ता मनीष जी भारद्वाज ने राष्ट्रीय स्तर के इस संगठन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की तथा आगामी सदस्यता अभियान हेतु संकुल संरचना स्तर पर सदस्यता और टोली निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश एवं पाथेय साझा किया।

इसी क्रम में हरिशंकर जी ने संगठन की रीति-नीति, सदस्यता के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों और अपने अनुभवों को साझा करते हुए सदस्यता अभियान के लिए मैप रूट तैयार करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक के अंत में खंड अध्यक्ष बालस्वरूप पाण्डेय ने सदस्यता अभियान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा बैठक में उपस्थित समस्त कार्यकर्ता बंधुओं का आभार प्रकट किया।

बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय पाण्डेय, रत्नेश शर्मा, मदनमोहन शर्मा, खंड कार्यकारिणी से सभाध्यक्ष देवीचरण जी, पप्पू सिंह, राहुल जी, दीपक जी, रवीन्द्र जी, नरेंद्र जी, दिलीप जी, उत्कर्ष जी, तरुण जी, आयुष सिंघल, नित्यानंद जी, देवीलाल जी, विनोद जी, चंद्र प्रकाश जी और आरती पांडेय जी उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठनात्मक सुदृढ़ता और सदस्यता विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story